महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनी रीमा चौहान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन की महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष रीमा चौहान को चुना गया। सिम्मलचौड़ स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्व. धीरेंद्र चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किा गया। तत्पश्चात उनके भाई गजेंद्र चौहान की पत्नी रीमा चौहान को सर्वसम्मति से संगठन की महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक में शिवरात्रि पर कांवड़ियों को जलपान कराने का निर्णय भी लिया गया। इस मौके पर रंजना नेगी, सीमा चौहान, हिमांशु भाटिया, अंजू पुंडीर, मनीष लूथरा, नितिन चौहान सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *