रीना व मुस्कान ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कलालघाटी में तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने तम्बाकू निषेध की शपथ दिलवाई। साथ ही तम्बाकू के हानिकारक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध, स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध में रीना प्रथम, मुस्कान द्वितीय, अर्पिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन में मुस्कान, भावना, सिमरन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *