दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को वाहनों पर लगाये जा रहे रिफ्लेक्टिव टेप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर पौड़ी पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कॉमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे है। साथ ही वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
शीत काल में घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने व सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में कॉमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाये जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाकर मानव जीवन को बचाया जा सके। साथ ही वाहन चालकों को जागरूक करते हुये यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण एवं बचाव के उपाय, उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से ट्रैफिक आई एप के बारे में जानकारी दी जा रही है। वाहन चालकों को अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *