रिफ्रैशर कोर्स 18 से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गढ़वाल मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन से जुड़े समस्त चालकों, जिनका लाइसेंस रिन्यू होना है, के लिए दो दिवसीय रिफ्रैशर कोर्स का आयोजन 18 व 19 फरवरी को संपन्न होगा। कोर्स जीएमटी भवन में संपादित होगा। इस दौरान चालकों की निशुल्क नेत्र जांच की जायेगी। यह जानकारी देते हुए जीएमटी अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने सभी चालकों से किसी भी कार्य दिवस में अपने लाइसेंस की फोटो कापी जमा करवाने व कोर्स में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *