जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से दो दिवसीय रिफ्रेशन कोर्स 27 व 28 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। जिन वाहन चालकों का लाइसेंस रिन्यू होना है, उन वाहन चालकों लिए रिफ्रेशन कोर्स करना जरूरी है। यूनियन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि रिफ्रेशन कोर्स के लिए दो-दिवसीय ट्रेनिंग जीएमटी भवन में आयोजित करवाई जाएगी। ट्रेनिंग सुबह दस बजे से एक बजे दोपहर तक आयोजित की जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान चालकों की नि:शुल्क आंखों की जांच कर चश्मे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने सभी वाहन चालकों से निर्धारित तिथि व समय पर ट्रेनिंग स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया।