कृषि कानूनों की वापसी : जया बच्चन ने सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

-कहा, संसद में ऐसा माहौल कभी नहीं देखा
-विपक्ष को नहीं दी गई बोलने की अनुमति
नई दिल्ली, एजेंसी : समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने सोमवार को बिना चर्चा के उच्च सदन में कृषि कूनन की वापसी वाले विधेयक को पारित करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जया बच्चन ने कहा कि उन्होंने संसद में ऐसा माहौल कभी नहीं देखा, जहां विपक्ष को भी बोलने की अनुमति नहीं दी गई।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जया बच्चन ने कहा कि मेरा प्वाइंट ये है कि इतना महत्वपूर्ण बिल राज्यसभा में बिना किसी चर्चा के पारित हो गया। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि संसद में कार्यवाही कैसे चल चल रही है। उन्होंने आगे कहा ‘मैं कई सालों से सांसद हूं, लेकिन यह पहली बार है जब मैं ऐसा माहौल देख रही हूं, जहां विपक्ष के नेता, जो कि बोल रहे थे को केंद्रीय मंत्री की ओर से बीच में रोका गया और उन्हें मौका भी नहीं दिया गया। हंगामे के बीच बिल पास हो गया, यह क्या है?’
बाक्स
संसद की सुरक्षा के लिए विशेष विधेयक की मांग
जया बच्चन ने संसद की सुरक्षा करने के लिए एक विशेष विधेयक की मांग की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी पार्टियां हैं, उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता है। किसानों को होने वाले नुकसान, विरोध में जान गंवाने वाले, महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा किसानों ने आंदोलन के दौरान काम नहीं किया और इससे फसलों के उत्पादन पर असर पड़ा। सरकार क्या कर रही है? आप क्या खाएंगे? पानी भी दूषित है, हवा भी दूषित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *