सीयूईटी यूजी में 11 अप्रैल तक करें पंजीकरण

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में सत्र 2023-24 के स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीईयूटी के माध्यम से किए जाने हैं। इसके लिए एनटीए द्वारा आयोजित कराई जाने वाली परीक्षा में छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की तिथि 30 मार्च तक थी। गढ़वाल विवि के सीयूईटी के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल कुमार नौटियाल ने बताया कि एनटीए ने अपने सार्वजनिक नोटिस के द्वारा यह तिथि 9 अप्रैल से 11 अप्रैल रात्रि 11.59 बजे तक विस्तारित कर दी है। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *