विद्यासागर स्मृति सम्मान के लिए 10 सितम्बर तक करें पंजीकरण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सेव हिमालय मूवमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान 2024 इस वर्ष समग्र साहित्य के क्षेत्र में दिया जाएगा। यह सम्मान उल्लेखनीय साहित्य, कथेत्तर, जन संघर्ष, हर प्रकार के भेदभाव का प्रतिकार व समाज की चेतना को उन्नत बनाता हो को दिया जायेगाद्ध सामाजिक क्षेत्र में यह पुरस्कार आंदोलनकारी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, उल्लेखनीय कार्य, जन पक्षीय मुद्दों पर संघर्ष, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष इत्यादि पर दिया जायेगा।
सेव हिमालय मूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष समीर रतूड़ी ने बताया कि विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान समारोह प्रत्येक वर्ष 29 सितम्बर को आयोजित किया जाता है। कहा कि साहित्य सम्मान का चयन प्रक्रिया नामांकन के तहत किया जाएगा। जिसके लिये नामांकन की अंतिम तिथि 10 सितम्बर है। कहा कि इस वर्ष यह सम्मान समग्र साहित्य के क्षेत्र में दिया जाएगा। पंजीकरण किये गये नामों को चयन समिति अवलोकन कर इस साल के सम्मान के लिये नाम का चयन करेगी। चयन समिति में सुभाष पंत, हम्माद फारुकी, दिनेश कर्नाटक, धीरेन्द्र तिवारी, जीतेन भारती, राजेश सकलानी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस बार पुरस्कार की राशि 21 हजार से बढ़ा कर 31 हजार कर दी गयी है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *