अटल उत्ष्ट विद्यालयों में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू

Spread the love

बागेश्वर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर कक्षाएं संचालित होने की कवायद शुरू हो गई। प्रथम चरण में प्रदेश में संचालित होने वाले 189 स्कूल में यह पढ़ाई होगी। कक्षा नौ तथा 11 में पढ़ने वाले छात्रों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। 15 से 30 दिसंबर तक यह पंजीकरण कार्य चलेगा। इसके लिए प्रति छात्र 300 रुपये पंजीकरण शुल्क देना अनिवार्य होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अपने निर्देश में उन्होंने कहा है कि अटल उत्ष्ट योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 189 विद्यालय संचालित होंगे। शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए सीबीएसई द्वारा कक्षा नौ तथा 11 में पंजीकरण की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरूहो गई है। जो 30 दिसंबर तक रहेगी। पंजीकरण शुल्क प्रति छात्र 300 रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण शुल्क की मांग का प्रस्ताव आकस्मिक निधि के तहत शासन को भेजा गया है। शासन से प्रस्तावित धनराशि प्राप्त होने की दशा में छात्रों के अनुपात के अनुसार प्रति विद्यालय को अवमुक्त कराया जाएगा। फिलहाल यह शुल्क विद्यार्थियों को देना होगा। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारी अपने जिले में संचालित अटल आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्यों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें, तांकि समय पर पंजीकरण कार्य पूरा हो सके। विभाग के आदेश के बाद बागेश्वर जिले में पंजीकरण कार्य में तेजी आने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *