रजिस्ट्रार कानूनगो संघ का धरना 17वें दिन भी जारी

Spread the love

पिथौरागढ़। विभिन्न मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की कलमबंद हड़ताल 17वें दिन भी जारी रही। को रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के सचिव हरीश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में कर्मी कलक्ट्रेट स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतने दिन से वे धरने में बैठे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी वे पीटे नहीं हटेंगे। यहां रविंद्र जोशी, हरीश चंद्र भट्ट, सुरेश गिरी, गिरिजाशंकर जोशी, मनोज कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *