वाइस ऑफ कोटद्वार का पंजीकरण शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: संदेश, कला और सांस्कृतिक संस्था की ओर से कोटद्वार की वाइस ऑफ कोटद्वार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए पंजीकरण आरंभ हो चुके हैं।
यह जानकारी देते हुए संस्थाध्यक्ष संजय सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन वर्ग रखे गये हैं, जिसमें 5 से 17 व 17 से 49 सहित सीनियर वर्ग में 50 से 80 आयु वर्ग के प्रतियोगी भी भाग ले सकते हैं। पंजीकरण के पश्चात आडिशन लिए जायेंगे और फाइनल दिसंबर में आयोजित होने वाली पुराने गीतों की शाम अनमोल शाम कार्यक्रम के दौरान किया जायेगा। इस मौके पर शकुंतला बुड़ाकोटी, नरेश नेगी, अजय गौड़, संगीता, मनीक्षी, पार्षद प्रवेंद्र रावत, विजय नेगी, दीपक पंवार, शिव सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *