कांवड़ यात्रा के लिए आधार नबंर के साथ करना होगा रजिस्ट्रेशन

Spread the love

बागेश्वर। भगवान शिव के लिए जलाभिषेक के लिए कांवड़ जल यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। कमेटी की बैठक में यात्रा भव्य बनाने के लिए चर्चा की गई। कहा यात्रा में शामिल श्रद्घालुओं को आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। रविवार को शिव मंदिर परिसर में ड़ भूपाल सिंह कपकोटी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा इस बार यात्रा में शामिल कांवड़ियों को रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। शुल्क सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह कपकोटी के पास जमा होगा। यात्रा ढोल-नगाड़े के साथ निकलेगी। पुरोहितों द्वारा पंचांग गणना के अनुसार यात्रा प्रस्थान की तिथि निकाली जाएगी। इसके बाद बैठक होगी। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लक प्रमुख, सभासद, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, व्यापार मंडल भराड़ी, कपकोट के पदाधिकारी और अन्य संगठनों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। उसी दिन कमेटी का पुनर्गठन और यात्रा रूट तैयार किया जाएगा। पहले दिन 14 कांवड़ियों ने यात्रा में शामिल होने की हामी भरी और 11 हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराया। यहां पूर्व ग्राम प्रधान गणेश चंद्र उपाध्याय, पूर्व सभासद गिरीश चंद्र जोशी, नवीन चंद्र, नवीन जोशी, हरीश ऐठानी, ललित कपकोटी, ललित शाही, रघुवीर बिष्ट, कमल कपकोटी, पवन कपकोटी, राम जी त्रिपाठी और हेम चंद्र जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *