श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। विवि की ओर से इस आयोजन के लिए गठित कमेटियां अपने-अपने कार्यों में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि नवंबर प्रथम सप्ताह से समारोह में प्रतिभाग करने के लिए छात्रों के पंजीकरण होंगे। इसके लिए जल्द ही विवि पोर्टल खोल देगा। विवि की ओर से इसका नोटिफिकेशन होना है। सत्र 2023-24 में दीक्षांत समारोह का आयोजन न हो पाने के कारण इस बार दो सत्रों 2023-24 व 2024-25 के पासआउट छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। सूत्रों के अनुसार विवि के तीनों कैंपस के पीजी छात्रों व विवि से पीएचडी करने वाले समस्त शोध छात्रों को दीक्षांत समारोह में डिग्रियां मिलेंगी। (एजेंसी)