खेल महाकुंभ में राष्ट्रीय खेलों का रिकार्ड तोड़ने पर एक लाख का ईनाम: रेखा आर्या

Spread the love

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य में खेल महाकुंभ की शुरूआत 31 अक्तूबर से होगी। न्याय पंचायत, ब्लक, जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले इन खेलों का आयोजन 30 जनवरी तक चलेगा। इन खेलों के दौरान यदि कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों का रिकार्ड तोड़ता है तो उसे एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। गुरुवार को सचिवालय मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुंभ की शुरूआत 31 अक्तूबर को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) नैनीताल की कुंवरपुर न्याय पंचायत से करेंगे। उन्होंने बताया कि इस साल खेल महाकुंभ के तहत दी जाने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। न्याय पंचायत स्तर पर पहला स्थान पाने वाले को 300 रुपऐ, दूसरे पर 200 जबकि तीसरे पर 150 रुपए देने का निर्णय लिया गया है। ब्लाक स्तर पर पहले स्थान वाले को 500, दूसरे को 400 जबकि तीसरे स्थान वाले को 300 रुपए दिए जाएंगे। जिले में पहले स्थान वाले खिलाड़ी को 800 ,दूसरे को 600 जबकि तीसरे स्थान वाले को 400 रुपए दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आने वाले को 1500, दूसरे को 1000 और तीसरे स्थान वाले खिलाड़ी को 700 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ 662 न्याय पंचायतों, 95 विकासखंडों ,13 जिलों और राज्य स्तर पर 18 ग्रुपो में आयोजित होगा। खेल प्रतियोगिताएं बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग में होंगी। उन्होंने कहा कि इस बार पहली बार दिव्यांग जनों के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित होगी। खेल महाकुंभ के दौरान एथेलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बलीवाल, फुटबाल,जूडो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस,कराटे, बक्सिंग, मलखम्ब, हैंडबल, ताइक्वांडो सहित अनेक खेल खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *