रेखा आर्य के पुन: मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

Spread the love

अल्मोड़ा। विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्य को सीएम तीरथ सिंह रावत कैबिनेट में राज्य मंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। ताकुला मंडल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नई कैबिनेट में सोमेश्वर विधायक को फिर राज्य मंत्री बनाए जाने पर आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरित किया गया। भारतीय जनता पार्टी सोमेश्वर मंडल कमेटी के अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ताकुला बाजार में कार्यक्रम किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में वर्ष 2022 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। यहां मंडल महामंत्री प्रदीप नगरकोटी, जगदीश सिंह डंगवाल, मीडिया प्रभारी गजराज भाकुनी, जिला पंचायत सदस्य योगेश बाराकोटी, राजू नेगी, दीपा बिष्ट, तारा नगरकोटी, इंद्रपाल सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *