रेखा बनी मातृमंडल सेवा भारती की अध्यक्ष

Spread the love

बागेश्वर। विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा में मातृ मंडल सेवाभारती की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में रेखा गोस्वामी को अध्यक्ष और आशा फुलारा को मंत्री चुना गया। चयनित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से काम करने की बात कही। प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता भट्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय मंत्री रीता गोयल की वर्चुअल मौजूदगी में संगठन के चुनाव हुए। जिसमें नीमा उपाध्याय को उपाध्यक्ष, हंसिका ड्याराकोटी को सहमंत्री, कमला चैबे को कोषाध्यक्ष, विमला गोस्वामी को संयोजिका और भावना परिहार को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अलावा पांच अन्य महिलाओं ने संगठन की सदस्यता भी ली। अध्यक्ष चुने जाने के बाद गोस्वामी ने कहा कि वह और उनकी टीम संगठन को मजबूत रखने के लिए कार्य करेगी। पूरी टीम मिलकर संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करेगी। इस मौके पर विवेकानंद इंका के प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत सहित अनय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *