रेखा गौड़ बनी प्रबंधन समिति की अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय कन्या इंटर कालेज कलालघाटी में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रेखा गौड़ को सर्वसम्मति से प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान सदस्यों ने विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्या पुष्पा धस्माना ने बताया कि रेखा गौड़ को अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश जखमोला पुरुष अभिभावक सदस्य, रोशनी देवी महिला अभिभावक सदस्य, आरती देवी अनूसूचित जाति सदस्य, अहसान अल्पसंख्यक सदस्य, सुनीता देवी महिला मंगल दल सदस्य, आभा डबराल शिक्षा विकास समिति सदस्य, कविता देवी एकेडमिक अभिभावक सदस्य, मालती देवी को भवन निर्माण अभिभावक समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। बैठक में किरन जागरवाल ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बीना शर्मा, शिवेत्री सिंह, मंजू कपरवाण, हेमलता बडोला, सुचिता बिष्ट, भावना पांडे, विनीता जोशी, सावित्री रावत, अर्चना कंडवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *