रेखा शर्मा अध्यक्ष व प्रदीप बड़ोला बने महासचिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में रेखा शर्मा को अध्यक्ष व प्रदीप बडोला को महासचिव बनाया गया है।
संस्थान परिसर में आयोजित बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सुनीता खत्री उपाध्यक्ष, विद्यावती संयुक्त सचिव, पल्लवी रावत कोषाध्यक्ष, ज्योत्सना रावत संगठन सचिव चुने गए। इसके अलावा लतेश सकरवार को कानूनी सलाहकार, प्रमिला जुयाल को कार्यालय सचिव, राजेंद्र सिंह को प्रचार सचिव, अनीता कोटनाला को लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। निशा गोयल, उर्मिला ग्रेवाल, सीमा रावत, सत्येंद्र बिष्ट को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। नवनियुक्त संगठन महासचिव प्रदीप बडोला ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य करता रहेगा। कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारी इस वर्ष एक हजार करोड़ का लक्ष्य पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *