शहीदों के स्वजनों व सशक्त महिलाओं को किया सम्मानित

Spread the love

दुर्गापुरी में आयोजित किया गया अंरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुर्गापुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की कीर्तन मंडलियों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें श्रद्धा कीर्तन मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कार्यक्रम में कारगिल शहीदों के स्वजनों के साथ समाज की सशक्त महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा में दिए गए वीर सैनिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
दुर्गापुरी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण विद् सच्चिदानंद भारती, सुनीता कोटनाला, रंजना रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम संयोजक गौरव जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में पचास से अधिक कीर्तन मंडलियों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें श्रद्धा कीर्तन मंडली प्रथम, जय भवानी कीर्तन मंडली द्वितीय एवं भगवती कीर्तन मंडली तृतीय स्थान पर रही। अतिथियों ने करागिल शहीद ललित की माता गायत्री देवी, शहीद दलवीर सिंह राणा की पत्नी विंदी राणा व शहीद मुकेश बिष्ट के स्वजनों को तिलू रौतेली गौरा देवी महिला सम्मान-2024 दिया। इस मौके पर समाज सेवी पुष्कर जोशी, किरण भट्ट, मीनाक्षी रावत, शिवांगी जोशी, सिमरन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *