राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की फिल्म रफ्तार की रिलीज डेट हुई अनाउंस, 24 जुलाई को देख सकेंगे थिएटर्स में

Spread the love

अभिनेता राजकुमार राव अब पहली बार साउथ की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। दोनों एक धमाकेदार थ्रिलर ड्रामा के लिए एक साथ आ रहे हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसे राजकुमार की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा प्रोड्यूस कर रही हैं। ये उनके प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म होगी। इस ताजी कास्टिंग ने प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
रफ्तार 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण पत्रलेखा ने कांपा फिल्म के बैनर तले किया है। इसकी कहानी महत्वाकांक्षा, प्यार और लालच के इर्द-गिर्द बुनी गई है। ये एक ऐसे जुनूनी आदमी और महत्वाकांक्षी महिला का सफर दिखाती है, जो एक तेजी से बढ़ते स्टार्टअप के जरिए अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहते हैं, लेकिन जैसे-जैसे पैसा और पावर बढ़ती है, जीत की भूख प्यार के आड़े आने लगती है।रोहन नरूला ने फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाएगी, जहां सवाल ये है कि क्या वे पावर के खेल में खुद को बचा पाएंगे या फिर सब कुछ खत्म हो जाएगा? ये पहला मौका होगा, जब राजकुमार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कीर्ति के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। कीर्ति ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत वरुण धवन अभिनीत बेबी जॉन से की थी। रफ्तार उनकी दूसरी हिंदी फिल्म होगी।राजकुमार के हाथ में फिलहाल कई फिल्में हैं। वो निर्माता दिनेश विजान के साथ काम कर रहे हैं। उनके पास मशहूर वकील उज्जवल निकम की बायोपिक है, जिसमें वो मुख्य भूमिका निभाएंगे, वहीं दिनेश विजान की फिल्म स्त्री 3 में भी वो अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराएंगे। उधर क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली की बायोपिक के हीरो भी राजकुमार ही हैं। इसके अलावा निर्देशक शूजीत सरकार की अगली फिल्म में राजकुमार अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ नजर आने वाले हैं।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *