सूर्या स्टारर कंगुवा की रिलीज डेट बदली?, रजनीकांत-आलिया भट्ट नहीं कार्तिक आर्यन से होगी फिल्म की टक्कर

Spread the love

तमिल सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा को लेकर चौंकाने वाला अपडेट आया हैं. कगुंवा तमिल सिनेमा से साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म मौजूदा साल की 10 अक्टबूर को दशहरा के मौके पर रिलीज होने जा रही है. इस दिन साउथ सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत, अमिताभ बच्चन स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म वेट्टैयन भी रिलीज होनी है. दशहरा पर कंगुवा का मुकाबला आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा से भी होगा. ऐसे में खबर आ रही है कि फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट बदल गई है.
रिपोर्ट्स की मानें तो कंगुवा के मेकर्स का बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म वेट्टैय्यन से मुकाबला करने का कोई मूड नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कंगुवा दिवाली 2024 को लिए तैयार हो रही है. कहा जा रहा है कि सूर्या और बॉबी की फिल्म दिवाली 2024 पर धमाका करने जा रही है. बता दें, दिवाली पर बॉलीवुड से कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 से टकराने जा रही है.
पीरियड फैंटेसी फिल्म कंगुवा 31 नवंबर 2024 को रिलीज होने जा रही है, लेकिन मेकर्स ने इन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें सूर्या और बॉबी के खौफनाक सीन देखने को मिले थे. फिल्म में दिशा पटानी लीड रोल में होंगी. फिल्म बॉबी देओल मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में कोवई सराला, जिस्सू सेनगुप्ता, योगी बाबू, रेडिन किंग्स्ले, नटराजन सुब्रामण्यमस, आनंद राज, रवि राघवेंद्र, केएस रविकुमार, दीपा वेकंट सपोर्टिंग रोल में होंगे.
फिल्म में पुष्पा फेम म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक होगा. फिल्म को स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म के डायरेक्टर सिवा हैं.
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *