एनएचएम के कई कार्मिकों की हड़ताल जारी

Spread the love

अल्मोड़ा। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिले में कई कर्मचारी अभी भी हड़ताल जारी रखे हुए हैं और काम पर नहीं लौटे हैं। हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड-वेतनमान का लाभ देने समेत दो सूत्रीय मांगों को लेकर कई एनएचएम कर्मी पिछले मंगलवार से हड़ताल पर हैं। इधर, कुछ कर्मचारियों के काम पर वापस आने से अस्पतालों में व्यवस्थाएं सामान्य होने लगी हैं। एनएचएम संगठन के जिला उपाध्यक्ष खीम सिंह नगरकोटी ने बताया कि कार्यबहिष्कार से कई कर्मचारी वापस ड्यूटी पर लौट गए हैं। लेकिन कई कर्मचारी अब भी हड़ताल पर है। उन्होंने बताया कि दो सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे कार्यबहिष्कार पर सोमवार को अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इधर कुछ कर्मचारियों के वापस काम पर लौटने से अस्पतालों में कुछ हद तक व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार से एनएचएम कर्मी एनएचएम हरियाणा की तर्ज पर कर्मियों को ग्रेडवेतनमान का लाभ देने, पर्वतीय राज्य आसाम की तरह 60 साल सेवा का लाभ देने, और एनएचएम में अउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति की प्रक्रिया को बंद कर वर्तमान में अउटसोर्स से तैनात कर्मियों को राज्य एवं जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से नियुक्ति देने की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *