स्मारिका प्रत्रिका सरोकार का विमोचन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन की त्रिवार्षिक स्मारिका पत्रिका सरोकार का शुक्रवार को विमोचन किया गया। पत्रिका में अवकाश प्राप्त कर्मचारियों के द्वारा किये गये कार्यों का उल्लेख किया गया है। विमोचन कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज श्रीकोट के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, प्रबंधक एसबीआई श्रीनगर सत्येंद्र जैन, डॉ. केके गुप्ता व गंगा आरती के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए स्मारिका पत्रिका सरोकार का विमोचन किया। मौके पर संगठन के अध्यक्ष पीसी नौडियाल, रंगकर्मी विमल बहुगुणा, शंभू प्रसाद, स्नेहिल आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *