देवभूमि उत्तराखण्ड फिल्म का किया विमोचन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री बद्रीकेदार फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म देवभूमि उत्तराखण्ड का शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने विमोचन किया। विस अध्यक्ष ने फिल्म को पहाड़ की मूलभूत समस्याओं से जुड़ा बताया। उन्होंने फिल्म के माध्यम से दिये बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के संदेश की सराहना की। फिल्म में अभिनेता की भूमिका प्रकाश दीप द्विवेदी, अभिनेत्री की भूमिका रचिता कुकरेती सहित मुख्य कलाकार की भूमिका पन्नु गुसांई, मालती गौड़, बबीता नेगी, विनोद नैथाणी ने निभाई। इस मौके पर बीना बैंजवाल, सतीश गौड़, पार्षद पवेन्द्र रावत, अनिल बहुगुणा, वीरेन्द्र रावत, मनमोहन द्विवेदी, रमन कुमार, सुधीर बहुगुणा, राकेश मित्तल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *