सफाईकर्मियों के काम पर लौटने से राहत

Spread the love

रुद्रप्रयाग। बीते 19 जुलाई से हड़ताल पर रहे सफाईकर्मियों के बुधवार को काम पर लौटने से लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी अधिकारियों को संतोष हुआ। हड़ताल के चलते जिलेभर में अनेक कस्बों में चारों ओर सड़कों पर गंदगी फैल गई थी। बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाईकर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल, नगर अध्यक्ष राजेश कुमार, चन्द्र सिंह, कैलाश, नरेश कुमार आदि ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की शासन में हुई वार्ता के बाद जिले में सभी सफाईकर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने जिलाधिकारी को भी इस बात की सूचना दी है। साथ ही बताया कि बुधवार से नगर पालिका क्षेत्र रुद्रप्रयाग के साथ ही नपं तिलवाड़ा, नपं अगस्त्यमुनि, नपं ऊखीमठ में सफाई व्यवस्था सुचारु कर दी गई है। सभी कर्मी काम पर लौट गए हैं। जिलाध्यक्ष ने आंदोलन के दौरान समर्थन और सहयोग देने वालों का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *