हरिद्वार में दिन में धूप खिलने से ठंड से मिली राहत

Spread the love

हरिद्वार। धर्मनगरी में रविवार को दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड के प्रकोप से राहत मिली। सुबह से शाम तक धूप खिलने के कारण दिन में ठंड का एहसास कम रहा। हालांकि शाम को सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिन में धूप निकलने के बावजूद रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। रविवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा था। दिन में धूप निकलने के बाद भी अधिकतम तापमान में एक तापमान की गिरावट रही। हालांकि दिन में ठंड का एहसास कम रहा है। धूप निकलने के बाद दिन में लोग दुकानों के बाहर, गली मोहल्लों और अन्य स्थानों पर खड़े होकर धूप सेंकते नजर आए। वहीं दिन में धूप से राहत के बाद शाम को एक बार फिर धर्मनगरी में शीत लहर चलने लगी। इस कारण शाम को ठंड का एहसास बढ़ गया। शाम के समय ठंड बढ़ने के बाद लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सुबह और शाम के समय लोग शीत लहर से परेशान रहे। दिन की तुलना में रात को भी धर्मनगरी में ठंड का एहसास बढ़ा रहा। ठंड बढ़ने के बाद रात के समय कई स्थानों पर लोग अलाव तापते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *