गर्मी से राहत, 3.5 डिग्री तापमान गिरा

Spread the love

हरिद्वार। धर्मनगरी में रविवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। बादल छाने के बाद दिन में धूप नहीं निकली। इस कारण लोगों को दिन में गर्मी से राहत मिली। दिन में गर्मी का अहसास कम रहा। साथ ही अधिकतम तापमान में 03.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार रविवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को तापमान में गिरावट के बाद दिन में गर्मी कम रही। शाम और रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *