दून अस्पताल का सर्वर दुरुस्त होने से मरीजों को मिली राहत

Spread the love

देहरादून। दून अस्पताल में सर्वर मंगलवार को ठीक हो गया। जिससे मरीजों को राहत मिली है। सोमवार को यहां पर सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पर्चा बनने एवं बिल कटने में बहुत देर लग रही थी। कई लोगों को वापस भी लौटना पड़ा था। ई-हॉस्पिटल पोर्टल के प्रभारी डा. सुशील ओझा और पंजीकरण प्रभारी विनोद नैनवाल ने उच्च स्तर पर समन्वय बनाकर इसे ठीक कराया। एमएस डा.केसी पंत ने बताया कि एनआईसी से ई-हॉस्पिटल पोर्टल में कुछ अपडेशन की वजह से दिक्कत पेश आई थी। जिसे दुरुस्त करा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *