किसानों को राहत; केंद्र सरकार ने गेहूं-सरसों सहित इन फसलों के समर्थन मूल्य में की बढ़ोतरी

Spread the love

 

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों की कीमत में 200 रुपए प्रति क्विंटल वृद्धि करने का निर्णय लिया है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में मसूर के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 425 रुपए, बाजरा की कीमत में 115 रुपए तथा चना की कीमत में 105 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का निर्णय किया गया।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में बैठक की जानकारी देते हुए गेहूं का मूल्य अब किसानों को 2275 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। इसी तरह सरसों का 5650 रुपए, मसूर का 6425 रुपए तथा चना का 5440 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। उन्होंने बताया कि जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल बढा कर 1850 रुपए तथा सूरजमुखी का मूल्य 150 रुपए प्रति क्विंटल बढा कर 5800 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *