पहाड़ की संस्ति के संरक्षण के लिए धार्मिक आयोजन जरूरी

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय स्थित पुनाड़ में पांडव लीला के दौरान मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, कुलदीप नेगी आजाद और नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण व पूर्व पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिंक्वाण पांडव चौक पहुंचे। इस दौरान तीनों अतिथियों ने पहाड़ की संस्ति के संरक्षण के लिए इस तरह के पौराणिक धार्मिक अनुष्ठान को सतत आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि ऐसे आयोजन अत्यंत जरूरी हैं। इससे उत्तराखंड के प्रमुख और पौराणिक अनुष्ठान को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने पांडव लीला एवं शिव समिति पुनाड़ के प्रयासों की सराहना की। कहा कि जिला मुख्यालय में आयोजन होने से यहां बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। अतिथियों ने समिति को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *