जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर भगवंत ग्लोबल विश्व विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद किया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डा. प्रताप सिंह राणा ने किया। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को महान विचारक व बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी राजनेता बताया। कहा कि उन्होंने समाज को एकात्म मानवावाद की विचारधारा दी। पं. दीनदयाल ने समाज को समृद्ध व संतुलित दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें गौरीश अग्रवाल प्रथम, वंश द्वितीय व आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उज्जवल चंद्र, शैलेश चमोली, जूही ठाकुर, साक्षी रावत, कमल जोशी मौजूद रहे। इधर जानकी नगर स्थित हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर में भी पं. दीनदयायाल उपाध्याय की जंयती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। तत्पश्चात छात्रों ने पं. दीन दयाल से संबधित प्रेरक प्रसंग व उनके संस्मरण को सुनाया। शिक्षक मनोज जोशी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पं. दीन दयाल की समस्त जीवन वृतांत को दिखाया। इस मौके पर अचंल कुमार, योगेश नेगी, गीता रावत, सुनीता पंत, अंजू चमोला, श्रेया चौधरी, मुस्कान बिष्ट, पूजा चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।