श्री देव सुमन के योगदान को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड के प्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन की पुण्य तिथि पर भरत सिंह रावत, राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने श्री देव सुमन के योगदान को याद किया। साथ ही महाविद्यालय में पौधा रोपण भी किया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. मनोज उप्रेती ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता स्वतंत्रता सेनानी श्रीदेव सुमन का जन्म टिहरी के चंबा में जौल गांव की पट्टी बमुंडा में हुआ था। श्रीदेव सुमन एक भारतीय राजशाही विरोधी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी और लेखक थे। उन्होंने टिहरी रियासत को गढ़वाल के राजा के शासन से मुक्त करने की वकालत की थी। इसके लिए उन्होंने कई आंदोलन भी किए। प्रसिद्ध समाजसेवी सुंदरलाल बहुगुणा भी उनके समर्पित शिष्य थे। उन्होंने टिहरी की जनता को गांधी, चरखा और राष्ट्रवाद से परिचित कराने का श्रेय भी श्रीदेव सुमन को ही दिया था। योगदान को देखते हुए वर्ष 2012 में उत्तराखंड सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उत्तराखंड विश्वविद्यालय का नाम बदल कर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर दिया था। इसके उपरांत विद्यालय में पौध रोपण अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर डा. विपिन पंवार, डा. प्रशांत, लक्ष्मी जोशी, मनोज किशोर नौटियाल, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *