जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि समाज हित में दिए गए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
बुधवार को मालवीय उद्यान स्थिति कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के देश भक्ति के जज्बे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में नए उत्साह का सृजन किया, जो आज भी इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिनोद डबराल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, दलीप सिंह रावत, प्रेम सिंह पयाल, विनोद रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, चन्द्र मोहन रावत, मनोज बिष्ट, शैलेंद्र सिंह, प्रवेश रावत, शीला भारती, लक्ष्मी चौहान, विमलेश नेगी, ज्योति, प्रदीप नेगी, महावीर नेगी आदि मौजूद रहे।