स्थापना दिवस पर किया शहीदों को याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राइकॉ कुंभीचौड़ की ओर से उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्रों ने विद्यालय परिसर के साथ ही संपर्क मार्ग में प्रभात फेरी निकालते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने उत्तराखंड राज्य गठन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार बुडाकोटी ने बताया कि स्वयं सेवियों ने सोमवार को ही विद्यालय परिसर को लाइट व दियों से सजा दिया गया था। स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, गढ़वाली गीत, कुमायुनी गीत, लोक गीत, गढ़वाली लोक नृत्य, का आयोजन किया गया। उसके उपरांत निबंध, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से उत्तराखण्ड का निर्माण हुआ था । किस प्रकार लोगों ने आंदोलन में भाग लेकर बलिदान दिया व राज्य का निर्माण किया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार बुडाकोटी, नीरज कुमार कमल, पूनम पांथरी, अरविंद कुमार, कृष्णा कुमार वर्मा, अनिल प्रसाद गौड़, राजेदं्र कुमार भंडारी, सुनील रावत, सुरेश सिंह, दीवान सिंह रावत, आलोक गुप्ता, कमलेश्वर प्रसाद, मनोज रावत, राकेश भट्ट, यशोदा नैथानी, किरनवती, मेहरवान सिंह रावत, पंकज रावत, रमजान अली, सुनील सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *