जयंती पर बाबा डा. भीमराव अंबेडकर को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय दलित साहित्य अकादमी जनपद कोटद्वार की ओर से भाबर क्षेत्र के खूनीबड़ में सभा का आयोजन किया गया जिसमें संविधान निर्माता स्व. डॉ. आंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र लाल आर्य ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने भारत का संविधान बनाया व विश्व को एक दिशा दी, जिसका परिणाम था कि उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया। वे नायक पूजा के खिलाफ थे। उनका मानना था कि नायक पूजा से शासन निरंकुश हो जाता है व विकास प्रभावित हो जाता है। अकादमी जिला संरक्षक सुनीता देवी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में मनोज सिंह, शशिकांत, अमन घाघट, आशीष कुमार, सावित्री देवी, प्रमोद कुमार, लेख राज और ऋषिपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *