निर्वाण दिवस पर बलदेव सिंह आर्य को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से गढ़वाल के पूर्व सांसद स्व.बलदेव सिंह आर्य का निर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने समाज सेवा के लिए बलदेव सिंह आर्य के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि समाज के क्षेत्र में दिए गए आर्य के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
गुरुवार को दुगड्डा स्थित बलदेव सिंह आर्य पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुगड्डा नगर पालिकाध्यक्ष भावना चौहान व संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने बलदेव सिंह आर्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि बलदेवी सिंह आर्य ने अपनी जीवन में कभी कोई दल नहीं बनया। वह सभी वर्गों के व्यक्तियों को साथ लेकर चलते थे। गढ़वाल के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने अनुसूचित जाति के अधिकारों के लिए भी लंबा संघर्ष किया। समाज के बेहतर विकास में दिए गए आर्य के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सदस्यों ने पार्क का सौंदर्यीकरण करने पर पालिकाध्यक्ष को आर्य की प्रतिमा भेंट कर आभर व्यक्त किया। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से बलदेव सिंह आर्य के नाम पर मुख्य द्वार भी बनवाने की मांग उठाई। इस मौके पर हुकुम सिंह, मनवर सिंह आर्य, सूरवीर खेतवाल, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *