भीम राव अंबेडकर को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संविधान दिवस पर दुर्गापुरी वार्ड नंबर 27 खूनीबड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर को याद किया।
भाबर मंडल भाजपा के तत्वाधान में डॉ. बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला उपाध्यक्ष भाजपा कोटद्वार अनीता आर्य ने कहा कि बाबा साहेब की संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। दलित समाज के उत्थान मे बाबा साहेब की मुख्य भूमिका है। बाबा साहेब थे तो हम है। कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विवेक भारती ने किया। इस मौके पर अनु मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनमोहन, जिला महामंत्री अनु मोर्चा हंसलता, मंडल महामंत्री अनु मोर्चा प्रदीप, आनंद अग्री, अमित नेगी, नीलेंद्र, हरि सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, संविधान दिवस पर पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता के मध्यम से संविधान के महत्व के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि आजादी के बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान निर्माण प्रारूप समिति का गठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *