जन्म दिवस पर चंद्रमोहन सिंह नेगी को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार में पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी के जन्म दिन पर मंगलवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।
स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी ने यूपी सरकार में मंत्री व केंद्र में सांसद रहते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार योजनाओं को कार्य रूप में परिवर्तित किया। तत्कालीन समय में उनका नारा मेरा उत्तराखंड, मेरा जुनून, उत्तराखंड राज्य प्राप्ति में प्रेरणा देने वाला साबित हुआ। मौके पर उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया गया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री विजयनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, बलबीर सिंह रावत, विजय रावत, पंकज खत्री, महावीर सिंह रावत, जीतेंद्र भाटिया, जनक भाटिया और राजा आर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *