जन्मदिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व.नारायण दत्त तिवारी को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी के जन्म दिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सदस्यों ने समाज हित में तिवारी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि समाज सेवा के लिए दिए गए तिवारी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कहा कि 18 अक्टूबर 1925 को नैनीताल में जन्मे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी उन राजनेताओं में शामिल रहे जिन्हें अर्थनीति व कूटनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति की बेहतर समझ थी। उनकी गिनती सियासत के माहिर खिलाड़ियों में की जाती थी। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान वे राज्यपाल, केंद्र में वित्त और विदेश मंत्री से लेकर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जैसे पदों पर विराजमान रहे। कहा कि उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत इलाहाबाद छात्र संघ के अध्यक्ष पद से की थी और उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल पदों पर कार्य करते हुए राजनीति की ऊंचाइयों को छुआ। इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सैनिक संगठन जिलाध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, महावीर सिंह रावत, बृजपाल सिंह नेगी, राजा पंवार और चंद्र मोहन सिंह रावत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *