पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद किया

Spread the love

रुद्रपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साद्गी से मनाई। इस दौरान कांग्रेसियों ने रुद्रपुर के कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। रविवार को आदर्श बंगाल कलोनी में हुए कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री रहने के दौरान देश को बुलंदियों पर ले जाने का काम किया स वहीं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में राजीव नगर में पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। कांग्रेस नेता गोपाल भसीन ने कहा कि राजीव गांधी ने कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के लोकप्रिय नेता थे।
ये लोग रहे मौजूदरू पूर्व मेयर प्रत्याशी सुनील आर्य, पूर्व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, सतीश कुमार, विधान सरकार, विधान मंडल, अशोक मंडल, उमा सरकार, सपना गिल, बाबू विश्वकर्मा, सुरेश यादव, संजय आइस, विश्वजीत राय, विकास विश्वास, जयदेव मदक, ड़ विमल घरामी, छत्रपाल गंगवार, ओमप्रकाश गंगवार, वीरेंद्र कोली, पप्पू कोली, प्रेम कोली, अशोक विश्वास, रंजीत सिंह राणा, मोनिका ढाली, संजीव रस्तोगी, चेतन भट्ट, खगोपती विश्वास, अशोक मंडल, राजीव कामरा, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र गुप्ता, सरोज शर्मा, गीता सरकार, इंद्रावती, सुनीता रानी समत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *