इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के योगदान को भी याद किया।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी को आधुनिक भारत के इतिहास में सबसे सशक्त महिलाओं में गिना जाता है। वे शुरुआती समय में राजनीति में औपचारिक रूप से शामिल हुई और पिता जवाहर लाल नेहरू के कार्य में उनका हाथ बंटाती रहीं। बाद में पिता के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी की बागडोर संभाली। उन्हें देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला, तो अपने कार्यकाल में उन्होंने कई बड़े और दमदार फैसले लिए। इन फैसलों में बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति व प्रिवीपर्स की समाप्ति सहित कई फैसले शामिल हैं। वहीं देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के बाद रियासतों का विलयीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया। कहा कि आज भी उन्हें देश को एकजुट करने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, केशर सिंह चौहान, बलबीर सिंह रावत, महानगर महिला अध्यक्ष सुधा असवाल, गुड्डू चौहान, भारत सिंह नेगी और प्रवेश रावत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *