जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष मीना बछुवाण के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने इंदिरा गांधी को बहुआयामी प्रतिभा का राजनेता बताया। कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष, समर्पण व साहस का अद्वितीय उदाहरण रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने भारत की प्रगति, राष्ट्रीय एकता को विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस मौके पर महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा असवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उर्मिला बहुखंडी को उपाध्यक्ष, सुशीला व उषा को सचिव बनाया गया। इस मौके पर संजय मित्तल, प्रवीन रावत, धीरेंद्र बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, दान सिंह रावत, भोपाल अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।