पुण्यतिथि पर किशोर कुमार को याद किया

Spread the love

हल्द्वानी। गायक किशोर कुमार की 36वीं पुण्यतिथि पर किशोर कुमार फैन्स क्लब हल्द्वानी ने उन्हें श्रद्घाजंलि दी। शुक्रवार देर रात को आजाद नगर में हुए कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मोहम्मद नबी ने किशोर कुमार के जीवन के बारे में बताया गया। उसके बाद गीत चलते-चलते मेरे गीत याद रखना कभी अलविदा न कहना़.़, जिंद्गी के सफर में गुजर जाते हैं जो मकाम वो फिर नहीं आते़.़, ये शाम मस्तानी मदहोश किये जाए़.़ आदि गीत गाये गये। मोहम्मद सलीम विक्की ने नीले-नीले अम्बर पर चांद जब आये़.़, मोहम्मद फाजिल ने तेरे जैसा यार कहां़.़, राशिद खान ने बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा़.़. आदि गीत गाए। यहां मो. फैजल, लईक खान, असलम खान, जहीर आलम अंसारी, मो. फाजिल, नसीम अहमद वार मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *