जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहीद मुकेश कुमार पाण्डे की 30वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर भारत माता की जय, मुकेश कुमार पांडे अमर रहे जैसे देशभक्ति के जयघोषों से मौहोल देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। इस अवसर पर गांव के निराकर मंदिर में हवन पूजा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता देवी द्वारा जिला पंचायत निधि से निर्मित निरंकार मंदिर में टीन शेड का लोकार्पण भी किया गया
सोमवार को कलेथ गांव में गत वर्षों की भांति इस शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं परिजनों ने शहीद मुकेश कुमार पाण्डे की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ज्ञात हो कि 15 मार्च 1997 में पूर्वोत्तर में ऑपरेशन रक्षक में आतंकवादियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई में मात्र 23 साल की उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले मुकेश कुमार पांडे को शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता देवी, विशिष्ठ अतिथि श्रीमती शांति देवी पटवाल, जगमोहन पटवाल, मुकेश कुमार पांडे स्मारक समिति कलेथ के संरक्षक जीवानंद शर्मा, स्वयंबर प्रसाद पांडे, सुनील कुमार पांडे, श्रीमती गीता देवी भट्ट, पूर्व सूबेदार रोशन भट्ट, निरंकार मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश कलेथा, प्रकाश पांडे, ग्राम प्रधान श्रीमती गीता देवी, मां भुवनेश्वरी गेंद मेला समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान पांचाली अशोक रावत, पूर्व सैनिक सज्जन सिंह नेगी, पूर्व सैनिक आरपी नैथानी आदि मौजूद रहे।