मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शिल्पकार आंदोलन के प्रणेता मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर शैलशिल्पी विकास संगठन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि समाज के बेहतर उत्थान के लिए दिए गए टम्टा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सोमवार को सिम्मलचौड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शैलशिल्पी विकास संगठन प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने समाज को बेहतर राह देने का कार्य किया है। उन्होंने वंचित समाज में जागरूकता पैदा करने व उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया। कहा कि उन्होंने जीवनपर्यंत सामाजिक सुधार के उत्कृष्ट कार्य किए। उनकी सामाजिक सेवाओं को देखते हुए अंग्रेजी हुकूमत ने भी उन्हें कई बार सम्मानित किया गया। समाज के बेहतर विकास के लिए दिया गया उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि युवाओं को महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती, जीवन कुमार जोनी, केसीराम निराला, अरविंद कुमार, मिथलेश कुमार, शुभम,हर्ष कुमार, आशीष कुमार, सचिन कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *