पंडित जवाहर लाल नेहरू को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महानगर और जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू को पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। इस मौके पर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का आरंभ स्व. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश को विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के अतुलनीय योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है। कहा कि वे आरंभ से ही महात्मा गांधी से प्रभावित रहे और 1912 में कांग्रेस से जुड़े। 1947 में देश को आजादी मिलने पर उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया। अपने कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु रखना उनके उद्देश्य रहे। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, महावीर रावत, साबर सिंह नेगी, सरदार महेंद्र सिंह, विनीता भारती, कमलेश्वरी देवी, कमल बिष्ट, कुलवंत पुंडीर, मान शेर सिंह सैनी, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *