पुण्य तिथि पर पंड़ित जवाहरलाल नेहरू को किया याद

Spread the love

महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सदस्यों ने समाज हित के लिए पंड़ित जवाहरलाल नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था। वे आधुनिक भारत के शिल्पकार, वैज्ञानिक चेतना के जनक और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत को संपन्न लोकतंत्र दिया। उनकी सहानुभूति प्रकृति ने हमें सहिष्णुता और भाईचारा सिखाया, जिसके लिए देश सदा उनका ऋणी रहेगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, धीरेंद्र बिष्ट, महावीर रावत, सुनील सेमवाल, रूपेंद्र सिंह नेगी, विनोद कुमार अग्रवाल, जनक भाटिया और संदीप शाह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *