शहीद भगत सिंह को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ने शहीद भगत सिंह के योगदान को याद किया। कहा कि देश की आजादी में दिए गए शहीद भगत सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
व्यापार मंडल सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का अयोजन किया गया। लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए भगत सिंह ने अपना सर्वोच्च त्याग दिया था। शहीद सिंह साम्प्रदायिकता विरोधी और जातिवाद विरोधी थे। वह सदैव मजदूर, मेहनतकश लोगों की आवाज बनते रहे। कहा कि हमें भी देश हित में महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान मानवता मंच संगठन का भी गठन किया गया। जिसका संयोजक भूपाल और सह संयोजक गोविंद डंडरियाल को चुना गया। कहा कि जनता के हितों को लेकर इस मंच का गठन किया गया है। इस मौके पर दिनेश, दीपा, कमल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *