झंडा दिवस पर वीर सैनिकों को याद किया

Spread the love

बागेश्वर। जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सेवारात सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और शहीद सैनिकों के परिजनों को याद किया। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर उदारता पूर्वक अधिक से अधिक धनराशि दान करने की अपील लोगों से की। अपर जिलालाधिकारी सीएस इमलाल ने कहा कि सशस्त्र सेनाओं ने देश की रक्षा के लिए जो बलिदान व त्याग किया है आज उसे याद करने का दिन है। सेवारत सैनिकों पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों और शहीद सैनिकों के सहायतार्थ आद्दथक योगदान देते हुए सभी से अपील की कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस में अधिक से अधिक आर्थिक योगदान करें। इस अवसर पर सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आरसी तिवारी ने अपर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा को टोकन फ्लैग व लापेल पिन लगाकर अर्थ संग्रह के कार्य का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने अपने कार्यालय में एनसीसी के कैडेटों को झंडा लगाया। यहां महेश चंद्र कांडपाल, सोवन सिंह, बसंत बल्लभ जोशी, मोहन चंद्र पंत, कैलाश चंद्र पन्त, किशन सिंह, कमला तिवारी, महेश राम और मनोज कुमार उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *