जसपुर में महाराणा प्रताप की वीरता को याद किया

Spread the love

 

काशीपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को जयंती पर क्षत्रियों ने समारोह पूर्वक याद किया। सोमवार को अफजलगढ़ रोड स्थित हीरा गार्डन में महाराणा प्रताप की जयंती पर केक काटकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई। कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान समेत क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। विधायक ने उनकी वीरता का जिक्र करते हुए कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोग, समाज में फैली बुराईयों को दूर करने का संकल्प लें तथा एक दूसरे की मदद करें। क्षत्रिय महासभा ने विधायक को सम्मानित भी किया। आदित्य गहलौत, ह्दयेश चौहान, गजेन्द्र चौहान, सर्वेश चौहान, राजकुमार सिंह,भीश्म सिंह, नरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, शैलेंद्र सिंह, ड़ धीरेंद्र कुमार,ड़ नीरज आदि ने महाराणा प्रताप के जीवन पर रोशनी डाली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *